फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'अपराधी चाहे जितना बड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा', ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दिया बड़ा बयान

Thu, 10 Jul 2025 06:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय

सार

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार लखीसराय दौरे पर पहुंचे और आपराधिक घटनाओं को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कानून से बच पाना किसी भी अपराधी के लिए संभव नहीं है। सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। 
 
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय में गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में कानून का राज सर्वोपरि है और अपराधी कितना भी बड़ा या रसूखदार क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपराधी पाताल में भी छिप जाए, तब भी उसे कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री श्रवण कुमार ने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि नीतीश सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसके खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, “बिहार में न तो किसी को झूठे मामले में फंसाया जाता है और न ही किसी अपराधी को बचाया जाता है। पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है और अपराधियों के साथ-साथ उनके सहयोगियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।”
विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान जिले के कई स्थानीय नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी मंत्री से मिले और उन्हें जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई और समाधान के निर्देश दिए। मंत्री का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें