फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: RPF ने छापेमारी कर करीब साढ़े 32 हजार रुपये के अवैध टिकट किए बरामद; एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Mon, 11 Sep 2023 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar: बेतिया में नरकटियागंज आरपीएफ की टीम ने अवैध टिकट बनाने की सूचना मिलने पर एक दुकान पर छापा डाल दिया। इस दौरान 32,544 रुपये के टिकट बरामद किए गए। वहीं, मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में अवैध टिकट बनाने की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने छापेमारी कर 32,544 रुपये के टिकट बरामद किए हैं। वहीं, मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेमरा थाना क्षेत्र के उज्जैन टोला गांव निवासी गयासुद्दीन के बेटे कैफ अली (18) के रूप में की गई है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। यह मामला जिले के सेमरा थाना क्षेत्र में संचालित होने वाली एक अवैध दुकान का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नरकटियागंज आरपीएफ कि टीम ने सेमरा थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित एक अवैध रेल टिकट बनाने वाली दुकान में छापेमारी की। जहां से टीम ने 32,544 रुपये की टिकट को बरामद किया है। जबकि मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, दो आरोपी भाग गए।

बताया जा रहा है कि दोनों फरार आरोपी दुकान के मालिक हैं। उनकी पहचान बेतिया टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक जाहिद अली और सफदर अली के रूप में की गई है। छापेमारी का नेतृत्व नरकटियागंज आरपीएफ के पोस्ट कमांडर चंदन कुमार ने की। इधर, अवैध रेल टिकट बनाने वाली दुकान पर छापेमारी होने को लेकर जिले की अन्य अवैध रेल टिकट दुकानदारों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें