फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में तेज रफ्तार बोलेरो ने लड़की को कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने रोड पर किया बवाल

Tue, 19 Sep 2023 05:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News : तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे लड़की को कुचल दिया। हादसे में लड़की की मौत घटनास्थल पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फतेहपुर में सड़क हादसे में एक 17 साल की लड़की की मौत हो गई। मंगलवार दोपहपर तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे लड़की को कुचल दिया। हादसे में लड़की की मौत घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी। वहीं कुछ लोग इसे दीदारगंज थाने का मामला बता रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया की घटना की सूचना देने के बाद भी स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर काफी लेट से पहुंची।

विज्ञापन


पटना-फतुहा मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया
स्थानीय लोगों का कहना है कि फतेहपुर की रहने वाली 17 वर्ष की चांदनी कुमारी सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार ने लड़की को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो कार लड़की को लगभग 100 मीटर से अधिक दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद बोलेरो कार तेजी से वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर गांव के लोग उग्र हो गए और सड़क पर उतर आए। लोगों ने पटना-फतुहा मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

सीमा विवाद में उलझी रही दो थाने की पुलिस
लोगों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि गौरीचक और दीदारगंज थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इस मामले को लेकर दीदारगंज थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि फतेहपुर का इलाका दीदारगंज थाना क्षेत्र में पड़ता है। उन्होंने बताया कि गौरीचक थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें