राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा जदयू में शामिल हो गए हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की उपस्थिति में उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भगवान सिंह कुशवाहा का जदयू में शामिल होना उपेंद्र कुशवाहा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
इस मौके पर पर भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की रेखा खींची है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास हुआ है। उनके हाथ को और मजबूत करने के लिए उन्होंने जदयू में शामिल होने का निर्णय किया है। उन्होंने साफ किया कि उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए छोड़ दी है, ऐसी स्थिति में उनके साथ रहना उचित नहीं था।