फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश सरकार के खिलाफ कोर्ट जाएगी RJD, राज्यपाल के फैसले को देंगे चुनौती

Sun, 30 Jul 2017 08:31 PM IST
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर ‘जनादेश की डकैती’ का आरोप लगाते हुए बिहार के राज्यपाल के फैसले को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है। रविवार को राजद ने कहा कि वह एक सप्ताह के अंदर अदालत जाएगी। 
विज्ञापन

 

राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और जनता की अदालत में जाएंगे। हम लोगों को बताएंगे कि जदयू और भाजपा किस तरह की राजनीति कर रही है। राजद नेता ने नीतिश कुमार को चुनौती दी कि वह दलित, महादलित और अन्य पिछड़े वर्ग वाले लोगों के प्रभाव वाले किसी क्षेत्र में सभा करें।

उन्होंने दावा किया कि नीतिश कुमार को लोगों के रोष का सामना करना पड़ेगा। राजद नेता ने कहा कि हर जनादेश का अपना एक चरित्र होता है और बिहार में दलितों, अल्पसंख्यकों और ऊंची जातियों के कुछ प्रगतिशील तबकों ने पूर्ववर्ती सरकार के लिए मतदान किया था। लेकिन जदयू द्वारा महागठबंधन तोड़ देने से वह जनादेश गिर गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए कुमार को आमंत्रित करने का राज्यपाल का फैसला बोम्मई मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि एसआर बोम्मई मामले के फैसले के अनुसार सरकार गठित करने की संभावना तालशने के लिए सबसे बड़े दल या चुनावी गठबंधन को बुलाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें