किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे थे लालू प्रसाद।
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले कहा था- हम बिहार को हिलने नहीं देंगे
दो दिन पहले ही राजद सुप्रीमो ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। पुस्तक का विमोचन के बाद ज्ञान भवन में लालू प्रसाद ने कहा था कि नरेंद्र मोदी जो इस देश के प्रधानमंत्री हैं, वह चारों तरफ से इस देश में डाका डाल रहे हैं। राम और रहिम के बंदों के बीच मतभेद पैदा किया। गरीबी और भूखमरी मिटाने की कोई चर्चा नहीं हो रही है। हमारे देश के लोकतंत्र को मिटाने की साजिश हो रही है। ऐराजद सुप्रीमो ने कहा कि शरद पवार की पार्टी को तोड़ा गया है। हमने सुना है कि सब चर्चा कर रहे हैं कि बिहार के सांसदों को तोड़ो, सांसदों को निकालो लेकिन बिहार कहां हिलता-डुलता है, हम बिहार को हिलने नहीं देंगे। बिहार किसी कीमत पर नहीं हिलेगा। बिहार से ही भाजपा का सफाया होगा। नरेंद्र मोदी का सफाया होना तय है।