राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भाजपा के जन आक्रोश महिला सम्मेलन पर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम पर भाजपा केवल राजनीति कर रही है, जबकि महिलाओं के वास्तविक प्रतिनिधित्व में वह राजद से काफी पीछे है। शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा उत्तर और दक्षिण भारत में झगड़ा लगवाना चाहती है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: गया, रोहतास समेत इन जिलों में पारा 41 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी; बारिश कब होगी?
राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला विरोधी जिनके आचरण रहे हैं वह महिला बिल की बात करते हैं। भाजपा टुकड़े टुकड़े गैंग में बदलना चाहती थी। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जब महिला बिल पास हो ही गया था फिर महिला वंदन अभिनंदन बिल लाने की क्या आवश्यकता थी? शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा का यह कार्यक्रम फेल साबित हुआ। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांधी मैदान का इतना बड़ा मैदान होते हुए भी भाजपा ने इतने व्यस्ततम सड़क पर मंच बनाकर आमजनों का रास्ता रोका, जिससे आम लोग परेशान हुए। वहां आसपास के दुकानों को जबरन बंद करवा कर, रास्ता ब्लॉक करवा कर भाजपा ने गलत किया है। राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटना के कारगिल चौक जैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में मंच सजाकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न केवल सत्ता का दुरुपयोग किया, बल्कि आम लोगों का रास्ता रोककर कानून का भी उल्लंघन किया।
यही खबर भी पढ़ें-Bihar News : 'हमारा धर्म कबूल लो, वरना...' धमकाते रहे, फिर एक दिन लटकी मिली बेटी; बिहार में द केरल स्टोरी 2
राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भाजपा पर सवाल उठाया कि वह महिला आरक्षण में कोटा के अंदर कोटा देने से क्यों डर रही है? उन्होंने कहा कि जब तक सभी वर्गों की महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा, आरक्षण अधूरा है। शक्ति सिंह यादव ने दावा करते हुए कहा कि महिला आक्रोश मार्च के दौरान भाजपा द्वारा सम्मान न मिलने के कारण जदयू विधायक लेसी सिंह रूठ कर चली गईं, जो एनडीए के भीतर की कलह को दर्शाता है। शक्ति सिंह यादव ने मणिपुर हिंसा, महिला पहलवानों के अपमान और बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर भाजपा की चुप्पी पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि राजद ने राबड़ी देवी के रूप में बिहार को पहली महिला मुख्यमंत्री देकर महिलाओं का वास्तविक सम्मान किया है।