फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल; पांच गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 04:21 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

बिहार के जमुई जिले के खैरमा यादव टोला में फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें दो सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सादे कपड़ों में छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन आरोपी ढेबू यादव ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा यादव टोला की है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार आरोपी ढेबू यादव अपने घर पर मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम सादे कपड़ों में छापेमारी करने पहुंची। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, आरोपी ढेबू यादव ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


तीन पुलिसकर्मी घायल

इस अचानक हुए हमले में दो सब-इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों की पहचान टाउन थाना में तैनात सुनील कुमार (50), रणवीर कुमार (25) और विक्रम कुमार के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस झड़प में मुख्य आरोपी ढेबू यादव (45) भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ढेबू यादव पर मारपीट, हत्या और रेलवे लूट जैसे करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस की कार्रवाई, पांच लोग गिरफ्तार

एसडीपीओ सतीश सुमन के मुताबिक, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को काबू में किया और मुख्य आरोपी ढेबू यादव सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी ढेबू यादव का कहना है कि वह पुलिसकर्मियों को पहचान नहीं सका और उन्हें अज्ञात अपराधी समझकर हमला कर दिया। उसने कहा कि अगर उसे पता होता कि वे पुलिस वाले हैं, तो वह ऐसा नहीं करता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पूर्णिया में हैवानियत की हद पार; सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन


इलाके में तनाव, पुलिस का लाठीचार्ज

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के तीन से चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया गया, जिसमें कुछ स्थानीय लोगों को मामूली चोटें आईं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें