डीएम का किया पुतला दहन
- फोटो : अमर उजाला
डीएम का किया पुतला दहन
आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने प्रजातंत्र चौक पर जिला पदाधिकारी श्रीमति उदिता सिंह का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने का कारण बताते हुए उन्होंने बताया कि दो दिनों से नवादा विधायिका धरना पर बैठी हुई है लेकिन अभी तक डीएम मिलने तक नही आई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पैसा दिए कोई भी काम नहीं हो पाता है, चाहे आवासीय बनाना हो या ओबीसी बनाना हो या फिर किसी अन्य काम कराना हो। अगर ब्लॉक या फिर समाहरणालय में काम करना हो तो बिना पैसे का तो कोई भी काम नहीं हो पाता हैं। इसी भ्रष्टाचार केविरोध में हम लोग आज जिला अधिकारी का पुतला दहन किए हैं।