फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म में फंसा लालू का विधायक, गिरफ्तारी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो सौजन्य इंडिया टूडे)
विज्ञापन


बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। राजद विधायक राज बल्लभ यादव के खिलाफ एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नवादा जिले में एक नाबालिग छात्रा की शिकायत के बाद सेंट्रल रेंज के डीआईजी शालीन ने विधायक की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

डीआईजी ने बताया कि शुरुआती जांच में विधायक की संलिप्तता साबित हो रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। मामले में संलिप्त महिला सुलेखा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छह फरवरी को बिहारशरीफ के धनेश्ववर घाट मोहल्ला स्थित पड़ोस की सुलेखा देवी पीड़ित छात्रा को जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बहाने विधायक के पास गिरियक ले गई। पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसे तीस हजार रुपये में एक आदमी के हाथों बेच दिया गया।

नाबालिग छात्रा ने फोटो के जरिए की बलात्कारी विधायक की पहचान

इसके बाद छात्रा के साथ उस आदमी ने दो दिनों तक बलात्कार किया। दो दिन बाद मौका पाकर भागी छात्रा ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया।

प्राथमिकी में पीड़ित छात्रा ने अपनी उम्र 16 साल बताई। छात्रा का मेडिकल करवाया गया है। इस बीच पुलिस ने मामले की छानबीन की और पीड़ित छात्रा ने फोटो के जरिए विधायक की पहचान बलात्कारी के रूप में की। सुलेखा देवी पूर्व में ऐसे मामले में कई बार जेल जा चुकी है।

इधर, पटना में एडीजी (मुख्यालय) सुनील कुमार ने कहा कि विधायक राज बल्लभ यादव का नाम दुष्कर्म मामले में आया है। इसमें उचित कार्रवाई की जाएगी। कानून सब के लिए बराबर है।
विज्ञापन

मामला सामने आने पर सूबे की सियासत गरमाई

दुष्कर्म के मामले में विधायक की गिरफ्तारी के आदेश के बाद एक बार फिर बिहार की सियासत गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सत्ताधारी दलों के अनियंत्रित विधायकों की काली करतूतें एक-एक करके सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज बल्लभ यादव का पूर्व का इतिहास भी दागदार रहा है। 1994 में एक लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में घिरे होने के कारण ही 1995 के चुनाव में राजद के टिकट से वंचित होना पड़ा था, मगर लालू प्रसाद ने 2000 में गंभीर आरोपों के बावजूद राज बल्लभ यादव को टिकट दे दिया और चुनाव जीतने पर मंत्री बनवा दिया।

राज बल्लभ यादव के भाई पर भी बलात्कार के आरोप लगे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार का इन विधायकों पर कोई नियंत्रण नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें