फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कृष्ण अवतार' में नजर आए तेज प्रताप, छेड़ी बांसुरी की तान, सीएम नीतीश को लेकर दिया विवादित बयान

Fri, 21 Feb 2020 01:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
RJD leader Tej Pratap Yadav - फोटो : ANI
विज्ञापन

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राजनीति से ज्यादा अपने तरह-तरह के 'अवतार' को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर वैशाली जिले के गंगाजल गांव में उनका 'कृष्ण अवतार' देखने को मिला। यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में तेज प्रताप ने मंच से बांसुरी की तान छेड़ सभी को हैरान कर दिया। 

विज्ञापन




इस कार्यक्रम के बारे में तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर वैशाली जिले के गंगाजल गांव में नव-निर्मित मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठान और पांच दिवसीय यज्ञ समारोह में भाग लिया। अपार भीड़ देख संबोधन करने से खुद को रोकने में असमर्थ रहा। तमाम जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद अथाह प्रेम व सम्मान के लिए।

नाम लिए बिना नीतीश को बताया कंस

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से कहा कि कंस का वध होगा तो फिर 2020 में किसका वध होगा?  तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि यह हमें बोलने की जरूरत नहीं है। आप लोग भली भांति जानते हैं।  तेजप्रताप के इस भाषण से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। 

विज्ञापन


तेजप्रताप ने मंच से सवाल किया कि 2020 में किसका वध होगा? इस दौरान उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से इसका जवाब मांगा और वहां मौजूद लोगों ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम लिया। फिर तेजप्रताप यादव ने बांसुरी बजाई और शंख बजाकर सभा में मौजूद लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। 
विज्ञापन

 

तेज प्रताप बोले- बिहार ना भूली राउर धोखा

इससे पहले पीएम मोदी को लेकर तेज प्रताप ने विवादित बयान दिया था, दिल्ली के हुनर हाट में पीएम के लिट्टी-चोखा खाने को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने तंज कसा था। आरजेडी सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पीएम की तस्वीर को लेकर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि 'कतनो खईबऽ लिट्टी चोखा, बिहार ना भुली राउर धोखा..!'
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें