फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 जुलाई को पटना में RJD मनाएगी अपनी स्थापना का 20वां साल

Wed, 05 Jul 2017 02:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
लालू यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव की मालकियत वाली RJD पार्टी कल पटना में अपनी स्थापना के 20 साल पूरे होने पर जश्न मनाएगी। RJD के राज्य ईकाई के अध्यक्ष राम चंद्र पूर्वे ने बताया कि हम कल 27 अगस्त को होने वाली बीजेपी भगाओ रैली के बारे में अपनी तैयारियों को साझा करेंगे। वहीं RJD के सूत्रों ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक स्तिथि है। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव और तेज प्रताप पर एक और आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने तेज प्रताप पर RJD मिनिस्टर की पत्नी से मुजफ्फरपुर में 13 एकड़ जमीन गिफ्ट में लेने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


RJD की स्थापना 1997 में लालू प्रसाद यादव ने की थी। लालू पर CBI ने चारा घोटाले पर चार्जशीट भी दाखिल की थी। लेकिन लालू उन आरोपों से आखिर तक जूझते रहे। RJD की स्थापना के समय बिहार के कई बड़े नेता जनता दल को छोड़कर राजद में शामिल हुए थे।

20 सालों में लालू और उनके परिवार ने कई प्रकार के आरोपों का सामना किया। लेकिन हाल ही में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ने लालू यादव के परिवार की नींद हराम कर दी। मीसा भारती, तेज प्रताप और तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों ने RJD की साख पर गहरा प्रभाव डाला है। देखना यह होगा कि कल होने वाले स्थापना वर्ष के जश्न में लालू अपने विरोधियों को कैसे जवाब देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें