बाढ़ से जूझ रहे बिहार के बीच उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के फिल्म सुपर-30 देखने का आरोप लग रहा है। इसे लेकर पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने उनपर निशाना साधा है। राजद का आरोप है कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय फिल्म देखने में अपना में वक्त बर्बाद कर रही है।
सोशल मीडिया फिल्म देखते हुए सुशील मोदी की फोटो वायरल हो रही है। गौरतलब है कि बिहार में बाढ़ के कारण अभी तक 60 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बिहार की मुख्य विपक्षी राजद ने सुशील मोदी के फिल्म देखने को लेकर हमला किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश सरकार ने फिल्म सुपर-30 को टैक्स फ्री कर दिया था। जिसके बाद अभिनेता ऋतिक रोशन ने आभार जताने के लिए सुशील मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर को ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उप-मुख्यमंत्री पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया।
16 जुलाई को ऋतिक के सुशील मोदी से मुलाकात की पोस्ट करने के बाद बुधवार को राजद ने मौजूदा सरकार, भाजपा और सुशील मोदी पर पर सवाल उठाए गए।
राजद का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब बिहार के तमाम जिले बाढ़ की चपेट में है और गंभीर हालात से जूझ रहे हैं। राजद का आरोप है कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय फिल्म देखने में अपना में वक्त बर्बाद कर रही है।