फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना बेउर जेल उड़ाने की धमकी से हड़कंप, भारी फोर्स तैनात

Thu, 18 Jul 2019 02:50 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बेउर सेंट्रल जेल - फोटो : social media
विज्ञापन

पटना स्थित केंद्रीय आदर्श कारा बेउर जेल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की तरफ से जैसे ही ये संदेश बिहार पुलिस को मिला, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आधी रात को ही पूरे जेल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

 

एसपी, एएसपी, डीएसपी समेत कई आला अधिकारी और 6 थानों की पुलिस देर रात जेल पहुंच गई तब जेल के सभी बैरकों और वार्डो के अलावा पूरे जेल परिसर में तलाशी ली गई। हालांकि किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि साल 2013 में पटना के गांधी मैदान में हुए सीरियल बम ब्लास्ट की घटना में संलिप्त कई आतंकवादियों के साथ कई खतरनाक नक्सली और अपराधी बेउर सेंट्रल जेल में कैद हैं।

विज्ञापन


इस पूरे मामले में पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। आशंका है कि बड़े आरोपियों को कैद से छुड़ाने के लिए बड़े स्तर पर जेल तोड़ने की साजिश रची जा सकती है। हालांकि ये साफ नहीं है कि ये साजिश किसने रची  है।

गौरतलब है कि 15 नम्बर 2005 की रात में जहानाबाद में जेल तोड़ने की वारदात को नक्सलियों ने अंजाम दिया था। नक्सलियों ने अपने नेता अजय कानू को जेल से छुड़ाने के लिए इस साजिश को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई
जहानाबाद जेल ब्रेक कांड जैसी कोई घटना पटना में दोबारा न हो  इसके लिए एहतियात बरतते हुए बीएमपी और सैफ के 80 जवानों को जेल की सुरक्षा में  तैनात कर दिया गया है।

पेट्रोलिंग का आदेश 
सीनियर अधिकारियों ने जेल के पास बेउर थाने के प्रभारी को पूरे इलाके में पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पटना पुलिस लाइन से अलग से फ़ोर्स बुलाकर जेल के बाहर तैनात कर दिया है। 

 बेउर जेल में गांधी मैदान बम ब्लास्ट के आरोपी 
 इम्तियाज अंसारी, मुजीबुल्लाह,फखरुद्दीन अहमद, उमर सिद्दीकी, अजहरुद्दीन, फिरोज आलम, नोमान अंसारी, इफ्तेखार आलम, हैदर अली और अहमद हुसैन जैसे आतंकी और जहानाबाद जेल कांड का मुख्य आरोपी नक्सली  अजय कानू भी बंद है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें