फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025: बिहार के इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल, विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए सम्मान

Sat, 25 Jan 2025 10:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police: राष्ट्रपति पदक पाने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार शामिल हैं। इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए पदक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के नौ अधिकारियों और पदाधिकारियों को विशिष्ट और सराहनीण सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) दिया जायेगा। शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति पदक पाने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार शामिल हैं। इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए पदक दिया जा रहा है। वहीं सराहनीय सेवा के लिए दो एसपी को भी पदक दिया जा रहा है। इनमें आईपीएस संजय कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं। 

विज्ञापन


वहीं कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, उपनिरीक्षक संजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अतिमेश कुमार उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर शशिकांत और सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सराहनीय सेवा के लिए पद दिया जाएगा। बता दें कि यह पदक वीरता के लिए पदक (जीएम) क्रमशः जीवन और संपत्ति को बचाने, या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने, दायित्वों और कर्तव्यों के संबंध में होने वाले जोखिम का आकलन करने में दुर्लभ विशिष्ट वीरता कार्य और विशिष्ट वीरता कार्य के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। संबंधित अधिकारी का. 

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) सेवा में विशेष प्रतिष्ठित रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस पर देशभर के विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 04 सुधार सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए हैं। वहीं सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 746 पदकों में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें