फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दुर्गा पूजा में रेलवे यात्रियों को राहत; समस्तीपुर के रास्ते चलेगी बरौनी-जशवंतपुर पूजा स्पेशल ट्रेन

Fri, 06 Oct 2023 01:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Durga Puja: दुर्गा पूजा के दौरान होने वाली भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन बरौनी से सात अक्तूबर से नौ दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चलेगी। जबकि यह ट्रेन यशवंतपुर से 10 अक्तूबर से 12 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के दौरान चलाई जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा पूजा के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने समस्तीपुर के रास्ते बरौनी-जशवंतपुर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन के परिचालन से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। यह ट्रेन सात अक्तूबर से शुरू होकर नौ दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन


रेलवे के मुख्य सूचना पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान होने वाली भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। 05215/05216 बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन बरौनी से सात अक्तूबर से नौ दिसंबर 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चलेगी। जबकि यह ट्रेन यशवंतपुर से 10 अक्तूबर से 12 दिसंबर 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर पूजा स्पेशल बरौनी से शनिवार को दिन के 13.20 बजे खुलकर 14.25 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। समस्तीपुर से खुलने के बाद यह ट्रेन 15.25 बजे मुजफ्फरपुर, 16.35 बजे हाजीपुर, 17.40 बजे पाटलिपुत्र,  18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर, 21.14 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. रुकते हुए सोमवार को 19.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में यशंवतपुर से सुबह 7.30 बजे खुलेगी
मुख्य सूचना पदाधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05216 यशवंतपुर-बरौनी पूजा स्पेशल यशवंतपुर से मंगलवार को सुबह 07.30 बजे खुलकर गुरुवार को 06.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 07.50 बजे बक्सर, 08.35 बजे आरा, 09.30 बजे पाटलिपुत्र, 10.25 बजे हाजीपुर, 11.30 बजे मुजफ्फरपुर और 12.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। जबकि यह ट्रेन 14.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 12 और साधारण श्रेणी के तीन कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें