फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एक हफ्ते के लिए कोरोना प्रतिबंधों में छूट, अब शाम पांच बजे तक खुलेंगे सरकारी और निजी कार्यालय

Tue, 15 Jun 2021 12:25 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में कोरोना प्रतिबंधों में अगले एक हफ्ते छूट देने का एलान किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी दी कि अगले एक हफ्ते यानी 16-22 जून तक शाम छह बजे तक दुकानेें खुल सकेंगी।
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कोरोना की संक्रमण दर कम होने के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार ने अगले एक हफ्ते के लिए राज्य में कोरोना पाबंदियों में छूट दी है। राज्य सरकार ने 16 जून यानी कल से 22 जून तक कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी है। इस छूट के तहत अब सरकारी और निजी कार्यालय शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा दुकानों के बंद होने का समय भी बदला गया है। अगले एक हफ्ते बिहार में शाम छह बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।
बता दें कि मंगलवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की बैठक के बाद अनलॉक-2 में लोगों को फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहत दी है। बता दें कि बैठक में राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई और बैठक के बाद एक हफ्ते तक पाबंदियों में छूट देने का फैसला लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें