फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फाइल लटकाना पड़ सकता है भारी

Thu, 03 Jan 2013 11:10 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अधिकारियों के लिए फाइल को अपने पास लटका कर रखना अब भारी पड़ सकता है। अगर ज्यादा दिनों तक अधिकारियों के पास काम अटका रहा तो अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसकी शुरुआत श्रम संसाधान विभाग ने की है।
विज्ञापन


मामला यह है कि श्रम संसाधन विभाग मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल फाइल रोकने वाले एक अधिकारी से बहुत परेशान थे। यहां तक कि उनकी मांग पर भी अधिकारी के सेल से फाइल नहीं निकल पा रही थी।

इससे परेशान होकर मंत्री ने उक्त अधिकारी के पास कौन सी फाइल कब से पड़ी है इसका ब्यौरा मंगा लिया। यह ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सिग्रीवाल ने बताया कि ब्योरा मिलने के बाद संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माना  कि इस अधिकारी के चलते विभाग के काम में बाधा आ रही है। वे बहुत दिनों से इस कमी पर गौर कर रहे थे।
विज्ञापन


आम जनता लालफीताशाही का सामना रोज करती है। लेकिन इसके निपटारे के लिए कुछ खास नहीं किया जाता। अब मंत्री जी को भी प्रत्यक्ष प्रमाण मिला है तो संभावना है कि कुछ हल निकले। हालांकि, संबंधित अधिकारी इसी महीने अवकाश ग्रहण करने जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि अवकाश ग्रहण करने से कार्रवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लापरवाही साबित होने पर अवकाश पर होने के बावजूद भी अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें