फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अकेले आगे बढ़ने को तैयार: शत्रुघ्न सिन्हा

Mon, 18 Mar 2013 01:38 AM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि अगर जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) राजग से अलग होती है तो वह अकेले आगे बढ़ने को तैयार है।
विज्ञापन


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर जद-यू द्वारा रविवार को दिल्ली में आयोजित की गई रैली में प्रदेश में पार्टी की मुख्य सहयोगी भाजपा को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की है।

पार्टी का कहना है कि अगर यह रैली राजग के बैनर तले होती तो ज्यादा अच्छा होता। अभिनेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां पत्रकारों से कहा कि दिल्ली में आयोजित की गई रैली को राजग के बैनर तले आयोजित किया जाना चाहिए था, क्योंकि बिहार के विकास में दोनों पार्टियों का बराबर का योगदान है।
विज्ञापन

 
सिन्हा ने हालांकि यह भी कहा कि भाजपा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग से पूरी तरह सहमत है और इसे आम जन का मुद्दा बनाने के लिए पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई भी दी है।

यह पूछे जाने पर कि अगर भाजपा प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन करती है और ऐसे में अगर जद-यू गठबंधन से अलग होकर राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लेती है तो पार्टी का क्या रुख होगा।
विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि वैसे ऐसा होने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है लेकिन अगर ऐसा होता है तो भाजपा भी प्रदेश की सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने भी पार्टी के प्रदेश की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें