बलात्कार के रोपी राजद से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव के घर पहुंची फॉरेसिंक टीम उनके समर्थकों ने उलटे पांव लौटा दिया। रविवार को बिहारशरीफ महिला थाने की दो सदस्यीय फॉरेंसिक टीम जब विधायक राजबल्लभ के घर पहुंची, तो पहले से मौजूद विधायक के समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विधायक के समर्थकों ने फॉरेंसिक टीम को अंदर जाने से रोक दिया और आदेश की कॉपी की डिमांड करने लगे। फॉरेंसिक टीम के साथ पांच पुलिसकर्मी के अलावा एक महिला इंस्पेक्टर मृदुला कुमारी थी।
विरोध की सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दी गयी, लेकिन समर्थकों की ज्यादा तादाद को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बगैर जांच किये वापस लौटना पड़ा।