फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खुद लड़की पसंद की थी... पर शादी से पहले दूल्हे ने गले लगाई मौत, आखिर शव लेकर फरार क्यों हो गए परिजन?

Mon, 19 Jan 2026 07:14 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया के श्रीनगर चौक पर युवक ने फरवरी में होने वाली अपनी शादी से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर अस्पताल से फरार हो गए।
विज्ञापन
पूर्णिया GMCH में लाश को देख रोते-बिखलते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में दूल्हे ने शादी से महज कुछ दिन पहले ही फंदे से लटकर मौत को गले लगा लिया। शादी अगले महीने यानी फरवरी में होने वाली थी, लेकिन खुशियों के दस्तक देने से पहले ही घर में कोहराम मच गया। युवक की मौत पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई। वहीं, परिजन मौका देख शव लेकर फरार हो गए। घटना सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर चौक की है। मृतक की श्री नगर चौक निवासी पहचान कैलाश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पिता कैलाश सिंह ने बताया कि मंटू ने खुद लड़की पसंद की थी और उसकी पसंद के आधार पर ही फरवरी में विवाह की तिथि निर्धारित की गई थी। शनिवार सुबह मंटू ने पीठ में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसकी मां ने उसे दवा दी और धूप सेंकने के बाद कमरे में आराम करने को कहा। मंटू अपने कमरे में सोने चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

उन्होंने बताया कि शोर मचाने और आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने धक्का देकर गेट तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। मंटू फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और गंभीर स्थिति में पूर्णिया जीएमसीएच  में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: प्रिंसिपल ने पेपर वेट मारकर फोड़ा कर्मी का सिर, बीएड कॉलेज का ऐसा वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा
विज्ञापन


इस घटना में एक अजीब मोड़ तब आया जब मंटू की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन पुलिसिया कार्रवाई के डर से या अन्य कारणों से बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर अस्पताल से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से श्रीनगर चौक इलाके के लोग भी स्तब्ध हैं। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें