फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में अपराधी बेखौफ: युवक की गोली मारकर हत्या, दो आरोपी पकड़े; सुबह तड़के गोलियों की गूंज से फैली दहशत

Mon, 19 Jan 2026 04:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मोतिहारी के लखौरा थाना क्षेत्र में तड़के युवक सुमन यादव उर्फ बिक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश में छापामारी जारी है।
विज्ञापन
मृतक सुमन यादव उर्फ बिक्की - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में तड़के सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी दुश्मनी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

 
लखौरा थाना क्षेत्र में हुई वारदात
पूरी घटना मोतिहारी के लखौरा थाना क्षेत्र की है। गोलापकड़िया उच्च विद्यालय के सामने स्थित फील्ड में आज सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
 
मृतक की पहचान
मृत युवक की पहचान महुआवा थाना क्षेत्र के कटगेनवा गांव निवासी राजेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र सुमन यादव उर्फ बिक्की के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिक्की पहले से आपराधिक किस्म का व्यक्ति था और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में लूट, छिनैती और चोरी के मामले दर्ज थे। दो दिन पूर्व घोड़ासहन थाना पुलिस ने उसे एक संदिग्ध मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद कल देर शाम उसके पिता को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

 
घटना से पहले की गतिविधियां
पुलिस से लौटने के बाद सुमन यादव अपने मामा के घर छौरादानों थाना क्षेत्र के ढपहर गांव चला गया था। वहीं से आज सुबह वह गोलापकड़िया उच्च विद्यालय के फील्ड में पहुंचा, जहां अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। गोली उसके कनपटी में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढ़ें- Bihar Crime: लापता महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; शरीर पर कई जगह मिले गंभीर चोट के निशान
 
इलाज के दौरान मौत
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने आनन-फानन में घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पहले मोतिहारी और फिर मुजफ्फरपुर रेफर किया। हालांकि इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
घटना को लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले में शामिल दो मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी जारी है। इस अभियान में प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह, एसडीपीओ, डीआईयू और थाना प्रभारी की टीम शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें