फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेलवे ट्रैक में फंसा भैंस का पैर, बचाने दौड़े बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत; मवेशी ने भी तोड़ा दम

Sat, 13 Jun 2026 05:41 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के दीवानगंज यादव टोला के पास कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर भैंस को बचाने की कोशिश में 60 वर्षीय पशुपालक बासुदेव यादव ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में पशुपालक और उनकी भैंस दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है।

विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर गुरुवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। अपनी भैंस को बचाने की कोशिश में एक बुजुर्ग पशुपालक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि पशुपालक और उनकी भैंस दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। यह हादसा पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमिया छतरजान पंचायत के दीवानगंज यादव टोला के पास हुआ। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी बासुदेव यादव (60) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रोज की तरह मवेशी चराकर लौट रहे थे घर
स्थानीय लोगों के अनुसार, बासुदेव यादव प्रतिदिन की तरह रेलवे लाइन के किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे। शाम के समय वह मवेशी को लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें रेलवे ट्रैक पार करना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही वे रेल पटरी पार करने लगे, उसी समय तेज रफ्तार ट्रेन वहां पहुंच गई। ट्रेन को देखकर उन्होंने भैंस को जल्दी-जल्दी पटरी पार कराने की कोशिश की।

पटरी में फंस गया भैंस का पैर
बताया जा रहा है कि ट्रैक पार करने के दौरान भैंस का पैर पटरियों के बीच बने गड्ढे में फंस गया। बासुदेव यादव ने मवेशी को बचाने के लिए उसका पैर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान ट्रेन काफी नजदीक पहुंच गई। जब तक वह भैंस को निकाल पाते, ट्रेन दोनों की ओर बढ़ चुकी थी और देखते ही देखते पशुपालक तथा भैंस उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: तड़पती रही गर्भवती, डॉक्टर के बिना नर्स ने कराई डिलीवरी; जन्म के चंद मिनटों बाद ही नवजात ने तोड़ा दम

मौके पर ही हो गई दोनों की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग पशुपालक और भैंस दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


जांच में जुटी रेल पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे दीवानगंज क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मृतक को मेहनती और पशुपालन से जुड़े परिवार का जिम्मेदार सदस्य बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें