फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रोफेसर और छात्रा का डोसा खाते वीडियो वायरल, कुलपति ने दिए जांच के आदेश; छात्र संगठनों का हंगामा

Wed, 08 Apr 2026 09:15 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर और पीएचडी छात्रा का रेस्टोरेंट में डोसा खाते वीडियो वायरल होने पर बवाल मच गया है। कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने अनुशासनिक समिति को जांच के आदेश दिए हैं। छात्र संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह शिक्षा नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है। सोशल मीडिया पर एक प्रोफेसर और उनकी पीएचडी छात्रा का वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विश्वविद्यालय परिसर से लेकर शहर तक में हड़कंप मचा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक प्रोफेसर अपनी पीएचडी छात्रा के साथ शहर के प्रसिद्ध डोसा प्लाजा रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक ही टेबल पर बैठे हैं और एक ही प्लेट में डोसा साझा कर रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच की बातचीत और सहज व्यवहार को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे एक होटल में साथ बैठे दिखे थे। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है।

पढ़ें: 4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश बोले- ईमानदारी के साथ काम करें; मंगल पांडेय ने क्या कहा?
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वायरल फोटो और वीडियो की सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय है, लेकिन विश्वविद्यालय की छवि के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुलपति ने अनुशासनिक समिति को मामले की पूरी जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। वहीं, यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर डॉ. उदय नारायण सिंह ने कहा कि इस तरह के वीडियो से संस्थान की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। प्रशासन इस मामले में सख्त रुख अपनाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों में जबरदस्त नाराजगी देखी गई। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और कुलपति की गाड़ी के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग थी कि गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाले इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन पर छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें