मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर आज यानी शनिवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन और यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के विभिन्न हिस्सों से निकलने वाली झांकियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात विभाग ने एक व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यातायात डीएसपी कौशल किशोर कमल ने स्पष्ट किया है कि शनिवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूट डायवर्जन और नो-एंट्री लागू रहेगी।
शहर में भारी और व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री
जुलूस मार्ग
मुख्य शोभायात्रा आर.एन. साह चौक, लखन चौक, रजनी चौक और लाइन बाजार से होकर गुजरेगी। इसके अलावा मधुबनी बाजार, डॉलर हाउस चौक और मरंगा पॉलिटेक्निक चौक से निकलने वाली झांकियां भी इन्हीं प्रमुख केंद्रों पर एकत्रित होंगी।
बसों के लिए व्यवस्था
पूर्णिया मुख्य शहर से प्रस्थान करने वाली सभी बसें अब बस स्टैंड से पॉलिटेक्निक चौक होते हुए बायपास के रास्ते ही शहर से बाहर जा सकेंगी।
हल्के वाहनों का मार्ग
कटिहार और बेलौरी की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को जीरो माइल और मरंगा बायपास की ओर मोड़ दिया जाएगा। बनभाग क्षेत्र से आने वाले वाहन नव-निर्मित बायपास और आर.के.के. कॉलेज के बगल वाली सड़क का उपयोग कर सकेंगे।
पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाएं
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कला भवन, बीएसआरटीसी बस स्टैंड और जिला स्कूल के क्रीड़ा मैदान को निर्धारित पार्किंग स्थल घोषित किया है। गिरजा चौक, आर.एन. साह चौक और लाइन बाजार जैसे संवेदनशील इलाकों को नो-पार्किंग जोन बनाया गया है। यहां सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से जुलूस के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को निकलने में कोई बाधा न हो।
ये भी पढ़ें: क्लीनिक में बवाल, पुलिस पर हमला; पंचशील नगर में बदमाशों के पथराव में बाल-बाल बचे पुलिस के जवान