फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna News: क्लीनिक में बवाल, पुलिस पर हमला; पंचशील नगर में बदमाशों के पथराव में बाल-बाल बचे पुलिस के जवान

Sat, 28 Mar 2026 08:41 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना के बाढ़ इलाके के पंचशील नगर में निजी क्लीनिक में हुई मारपीट के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत पंचशील नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब डायल 112 की टीम एक प्राइवेट हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट और गाली-गलौज के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन


बदमाशों ने की थी मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाशों ने पहले हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए पंचशील नगर पहुंची। जैसे ही पुलिस की गाड़ी हॉस्पिटल के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक 10 से 12 ईंट-पत्थर फेंक दिए।

किसी पुलिसवाले को नहीं लगी चोट
हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी पुलिसकर्मी वाहन के अंदर मौजूद थे, जिससे किसी को चोट नहीं आई। पुलिस टीम ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन मुख्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर पास की गलियों में भाग निकला।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर एक मुख्य आरोपी की पहचान विशाल के रूप में की गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: दरभंगा से दिल्ली जाने वालों के लिए अलर्ट! बदले रूट से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, सफर से पहले चेक करें टाइम
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारी डरे
इस मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु आदर्श ने बताया कि हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, हॉस्पिटल कर्मचारी रवि कुमार ने बताया कि बदमाशों ने बिना किसी वजह के गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे सभी कर्मचारी डरे हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें