फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्णिया में दर्दनाक ट्रैक्टर हादसा, मौतों का आंकड़ा बढ़कर तीन; परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार

Thu, 25 Jun 2026 07:24 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र में हुए भीषण ट्रैक्टर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद नसीम और 10 वर्षीय तौफीक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र में हुए भीषण ट्रैक्टर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से पहले एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल में इलाज करा रहे दो अन्य गंभीर घायलों ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान चिमनी बाजार दरगाह टोली निवासी मोहम्मद हुसैन (35 वर्ष), डगरुआ निवासी मोहम्मद नसीम (40 वर्ष) और उनके 10 वर्षीय भतीजे तौफीक के रूप में हुई है। तीन लोगों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है। वहीं परिजन अब मामले को आपसी समझौते से सुलझाने की कोशिश में जुटे हैं और उन्होंने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।

खराब ट्रैक्टर खींचने जा रहे थे मजदूर
मौत से पहले अस्पताल में इलाज के दौरान घायल मजदूर ने बताया था कि सभी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर एक खराब पड़े ट्रैक्टर को खींचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान डगरुआ के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क किनारे बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गया और उस पर सवार सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पानी और मलबे के बीच फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया भेजा गया।

यह भी पढ़ें: बिहार में निवेश का धमाका! ₹1628 करोड़ की 36 परियोजनाओं को SIPB की मंजूरी, रोजगार और उद्योग पर जोर

अस्पताल में दो और लोगों ने तोड़ा दम
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मोहम्मद हुसैन को मृत घोषित कर दिया था। वहीं मोहम्मद नसीम और तौफीक का इलाज चल रहा था। हालांकि गंभीर चोटों के कारण दोनों की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही डगरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की तैयारी की थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया और आपसी समझौते की बात कही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की प्रशासनिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें