फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ₹1 लाख के लेन-देन का खूनी अंजाम, पैसे मांगने पर होटल संचालक का भाई-बहन ने रेता गला

Mon, 27 Jul 2026 08:56 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: पूर्णिया के केहाट थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। होटल संचालक पर बकाया रुपये मांगने के दौरान धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि आरोपी की बहन ने स्कूटी की डिक्की से चाकू निकालकर अपने भाई को दिया, जिसके बाद उसने गला रेत दिया।
विज्ञापन
जीएमसीएच में घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केहाट थाना क्षेत्र के वी-2 मॉल के पास सोमवार दोपहर पैसे के लेन-देन के विवाद में एक होटल संचालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि बकाया रुपये मांगने पर भाई-बहन ने मिलकर होटल संचालक का गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल होटल संचालक को पहले पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी निवासी 38 वर्षीय गणेश जायसवाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एक लाख रुपये के लेन-देन से शुरू हुआ विवाद
घायल की भाभी सोनी देवी ने बताया कि गणेश जायसवाल नेवालाल चौक पर होटल संचालित करते हैं। उनके होटल के पास ही नवीन कुमार का भी होटल है। फरवरी महीने में नवीन कुमार और उसकी बहन ने होटल संचालन के लिए गणेश से एक लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले उन्होंने अपनी बाइक बंधक रखी थी। लगातार तगादा करने के बाद सोमवार को दोनों पक्ष पॉलिटेक्निक चौक स्थित घी की दुकान पर मिले, जहां नवीन और उसकी बहन 50 हजार रुपये लौटाने पहुंचे। शेष राशि देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

बहन ने डिक्की से निकाला चाकू, भाई ने किया हमला
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नवीन की बहन ने अपनी स्कूटी की डिक्की से मुर्गा काटने वाला धारदार चाकू निकालकर अपने भाई को थमा दिया। इसके बाद नवीन कुमार ने गणेश जायसवाल के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में गणेश लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी नवीन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ा
वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी की बहन को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही केहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: 'क्या छात्र आतंकवादी हैं?' AK-47 विवाद पर BJP पर बरसा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- माफी मांगें PM मोदी
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, फरार आरोपी की तलाश
पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी नवीन कुमार की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें