फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी के महज चार महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत; ससुराल में फंदे से लटका मिला शव, हिरासत में पति

Fri, 10 Apr 2026 04:42 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: पूर्णिया में विवाह के महज चार महीने बाद 20 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए साजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में एक 20 वर्षीय विवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कहा कि जिस बेटी को अरमानों के साथ विदा किया था, उसकी डोली के महज चार महीने बाद ही अर्थी उठ गई। घटना जिले के सरसी थाना की है।

विज्ञापन

 
मायके जाना चाहती थी मृतका
मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। लक्ष्मी के पिता लड्डू मंडल भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र (सधुवा दियारा) के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, महज चार महीने पहले ही लक्ष्मी की शादी राधे कुमार मंडल के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी अपने मायके जाना चाहती थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी और विवाद हुआ था। ससुराल वालों का दावा है कि इसी विवाद से आहत होकर लक्ष्मी ने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
हालांकि, लक्ष्मी के पिता और अन्य परिजनों ने ससुराल पक्ष के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि लक्ष्मी इतनी कमजोर नहीं थी कि वह आत्महत्या कर ले। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है और मामले को छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नालंदा में इंसानियत शर्मसार; बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, लोक-लाज से टूटकर किशोरी ने की खुदकुशी
विज्ञापन


पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज गया शव
घटना की सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति राधे कुमार मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सरसी थाना पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें