फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, स्टार एयरलाइन्स की फ्लाइट टाइमिंग बदली

Mon, 11 May 2026 02:04 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए समर शेड्यूल के तहत स्टार एयरलाइन्स की उड़ानों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट अब सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी, जबकि पूर्णिया से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 9:25 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। गर्मी के मौसम को देखते हुए लागू किए गए समर शेड्यूल के तहत स्टार एयरलाइन्स ने अपनी उड़ानों के समय में आंशिक बदलाव किया है। हालांकि इंडिगो एयरलाइन्स की उड़ानों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे पहले की तरह ही संचालित होंगी।
विज्ञापन


अहमदाबाद और कोलकाता फ्लाइट के समय में बदलाव

एयरपोर्ट निदेशक डी.के. गुप्ता ने बताया कि नए शेड्यूल के अनुसार अहमदाबाद और कोलकाता के बीच चलने वाली उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब अहमदाबाद से आने वाला विमान सुबह 8:00 बजे के बजाय 8:45 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। वहीं पूर्णिया से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट सुबह 8:40 बजे की जगह अब 9:25 बजे रवाना होगी।

दोपहर की उड़ानों का समय भी बदला

नए समर शेड्यूल के तहत दोपहर की उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है। अब कोलकाता से पूर्णिया आने वाली फ्लाइट दोपहर 12:00 बजे के बजाय 12:25 बजे लैंड करेगी। इसके अलावा पूर्णिया से अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट दोपहर 12:40 बजे की जगह अब 1:05 बजे उड़ान भरेगी।
विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए


इंडिगो की उड़ानें पुराने समय पर ही संचालित

इंडिगो एयरलाइन्स की दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद जाने वाली उड़ानों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 1:00 बजे पूर्णिया पहुंचेगी और 1:55 बजे उड़ान भरेगी। वहीं कोलकाता की फ्लाइट सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी, जबकि हैदराबाद की फ्लाइट दोपहर 3:00 बजे लैंड करेगी।
विज्ञापन


यात्रियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना नई समय सारणी के अनुसार बनाएं। प्रशासन ने कहा है कि यात्री प्रस्थान समय से कम से कम दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और बोर्डिंग की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें