उसने कहा कि उसकी पत्नी घर से भागने के दौरान 70 हजार नकदी और 50 हजार मूल्य के गहने भी साथ लेकर चली गई। इसकी शिकायत शरदा नगर स्थित फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से की। मैनेजर चंदन कुमार ने कंपनी कर्मी को नौकरी से हटा दिया। पीड़ित और आरोपी पति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2005 में हुई थी। इस दौरान उसके तीन बच्चे भी हुए, जिनमें बड़ी बेटी 13 साल की है और दो बेटों में एक आठ साल और दूसरा चार साल का है। उसने बताया कि वह दैनिक अखबार के हॉकर का काम करता है।
वहीं, मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष ललिता कुमारी ने बताया कि पति-पत्नी के हुए विवाद को लेकर सुलह करवा दी गई है। पत्नी ने स्पष्ट रूप से किसी युवक के साथ घर छोड़कर जाने से इनकार दिया। पति-पत्नी को हिदायत देते हुए बान्ड पेपर बनाकर साइन लिया गया और दोनों को घर भेज दिया।