फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: ईद की खुशी मातम में बदली; जिस ट्रैक्टर से पूर्णिया में मेला देखने जा रही थी, उसी से गिरकर मौत

Thu, 11 Apr 2024 12:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया में ईद के मौके पर परिवार के साथ मेला देखने जा रही एक युवती की ट्रैक्टर ट्रॉली पर से नीचे गिरकर मौत हो गई। इस घटना से खुशी का माहौल गम में बदल गया। मृतका के परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवती की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया में ईद की खुशी मातम में बदल गई। यहां टैक्टर पर बैठकर अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी मेला देखने जा रही एक युवती की वाहन से नीचे गिरकर मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना गुरुवार को अररिया जिले के बेला टापू टोल में घटी। मृतका बेला टापू टोल निवासी मो. इस्माइल की बेटी अराजिना खातून (16) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि अराजिना खातून अपने परिवारवालों के साथ टैक्टर पर बैठकर बेला मेला देखने के लिए जा रही थी। इसी दौरान टैक्टर ट्रॉली पर से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर हॉस्पिटल पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पूर्णिया जीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही घायल युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं, जीएमसीएच के डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर सुनते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।
 
वहीं, पूर्णिया जीएमसीएच के ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अवनीश आनंद कुमार ने बताया कि लड़की की मौत रास्ते में ही हो गई थी। मौत के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें