फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में शिक्षक की जमकर पिटाई, आरोपी ने कहा- गलतफहमी का शिकार हुआ

Sat, 18 May 2024 03:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnia News: केहाट थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कौशल कुमार ने बताया कि शिक्षक के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
पुलिस आवेदन मिलने पर करेगी मामले में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया जिले में एक निजी शिक्षक द्वारा शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निजी शिक्षक द्वारा छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे। शिक्षक की हरकत से परेशान लड़की ने अपने घरवालों से इसकी शिकायत की। उसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी शिक्षक को जमकर पीटा। शिक्षक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, यह मामला के हाट थाना क्षेत्र के पूर्णिया कॉलेज रोड रंगभूमि मैदान के पास The English Club (SRES) कोचिंग सेंटर का है। जहां पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने निजी शिक्षक मो. शहवाज अख्तर उर्फ  MS Sir पर अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाया है।
 
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा प्राइवेट कोचिंग संस्थान में इंग्लिश की पढ़ाई करती है। छात्रा ने एडमिशन के दौरान अपना नंबर दिया था। इसी नंबर पर शिक्षक मो. शहवाज अख्तर छात्रा को अश्लील मैसेज करता था। एक-दो बार छात्रा ने मैसेज को इग्नोर किया, लेकिन शिक्षक नहीं माना और छात्रा को फिर गलत मंशा से मैसेज कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा ने शिक्षक से परेशान होकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इससे परिजन गुस्से से लाल हो गए और कोचिंग सेंटर पहुंचकर उन्होंने शिक्षक को पकड़कर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। साथ ही परिजन ने शिक्षक के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के बाते बना रहे हैं। वहीं, मारपीट में घायल हुए आरोपी शिक्षक को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
 
वहीं, आरोपी शिक्षक मो. शहवाज अख्तर ने बताया कि गलतफहमी का शिकार होकर परिजनों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मैं अपना इलाज करवा रहा हूं। इलाज के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
इधर, इस मामले में केहाट थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कौशल कुमार ने बताया कि शिक्षक के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें