फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: खाद लूटने आए अपराधियों ने भागने के दौरान एक शख्स को मारी गोली, अस्पताल में मौत; इलाके में दहशत

Fri, 17 Jan 2025 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea Crime: Bihar Crime: खाद गोदाम के गार्ड ने पुलिस को बताया कि चार अज्ञात अपराधी गोदाम का ताला तोड़ रहे थे। जब हमने विरोध किया तो अपराधी हवाई फायरिंग शुरू कर बखरी कोल स्कूल रोड तरफ भागे। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में खाद बीज की दुकान लूटने आए अपराधियों ने भागने के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी। मायागंज हॉस्पिटल भागलपुर में इलाज के दौरान गोली लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में लोगों के बीच काफी आक्रोश है। घटना की सूचना पर पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा, सदर एसडीपीओ पंकज शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यह घटना मरंगा  कामाख्या ओपी क्षेत्र के मजरा पंचायत के वार्ड-9 काकरजान कामत टोला में हुई है। मृतक की पहचान काकरजान वार्ड-9 निवासी मो. रफीक (60) पिता दिवंगत इजात अली के तौर पर हुई है।

विज्ञापन



 
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार रात्रि करीब एक बजे चार अज्ञात अपराधी खाद-बीज लूट की नीयत से गोदाम का ताला तोड़ रहे थे। इसी बीच दुकान के गार्ड ने हल्ला मचाया। इसके बाद अपराधी तीन राउंड हवाई फायरिंग करते हुए बखरीकोल स्कूल रोड की तरफ जाने लगे। इसी बीच गोदाम से सटे टोला निवासी मो. रफीक हल्ला सुनकर दरवाजे पर आए ही थे। इसी दौरान अपराधियों ने एक गोली कमर के पास चला दी। इसके बाद परिजन घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया लेकर गए। फिर चिकित्सक ने घायल को मायागंज हॉस्पिटल भागलपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना की सूचना पर कामाख्या ओपी अध्यक्ष ऋषि यादव और मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है। वहीं, सूचना पर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा और सदर एसडीपीओ पंकज शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच शुरू की। साथ ही थानाध्यक्ष को गिरफ्तारी को लेकर कई दिशानिर्देश दिए है।
 
इधर, खाद गोदाम के गार्ड मो. चूल्हो उर्फ बबलू ने पुलिस को बताया कि चार अज्ञात अपराधी गोदाम का ताला तोड़ रहे थे। जब हमने विरोध किया तो अपराधी हवाई फायरिंग शुरू कर बखरी कोल स्कूल रोड तरफ भागे। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद से गांववासी दहशत में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें