फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने पर थाना गेट पर हिंसक झड़प, परिजनों के हमले में सिपाही गंभीर घायल

Mon, 02 Mar 2026 11:13 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया में अवैध शराब के आरोपियों को पकड़ने के बाद थाना गेट पर परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड से वार में सिपाही मोहम्मद आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने नामजद एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर जांच तेज की है।
विज्ञापन
गंभीर घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से पूर्णिया जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के अनुसार, यह अभियान पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत के सख्त निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। इसी सिलसिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र से शराब के नशे में धुत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

 
थाना गेट पर घात लगाकर हमला
पुलिस टीम जब गिरफ्तार आरोपियों को लेकर श्रीनगर थाना पहुंची, तो थाना गेट के पास पहले से मौजूद आरोपियों के परिजनों और समर्थकों ने गाड़ी को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते वहां हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ ने भीड़ को समझाने और पीछे हटाने की कोशिश की।
 
लोहे की रॉड से सिर पर वार
इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने पीछे से मोहम्मद आरिफ के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि सिपाही वहीं अचेत होकर गिर पड़े। अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, उनके सिर में गंभीर चोट आई है और अधिक रक्तस्राव के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें- Accident Today: अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराई, युवक की मौत; कारू बाबा स्थान से पूजा कर लौटते समय हुआ हादसा
 
मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही बिहार मेंस एसोसिएशन शाखा पूर्णिया के उपाध्यक्ष सोनू कुमार, मुनतासिर उर्फ छोटू सहित अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और सिपाही के इलाज की निगरानी की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
नामजद एफआईआर की प्रक्रिया शुरू
एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि मामले में नामजद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें