फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में थानाध्यक्ष की कुर्सी पर परिजनों को बैठाने की तस्वीर वायरल, डीआईजी ने दिए जांच के आदेश

Fri, 01 Aug 2025 04:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया जिले के फनीश्वरनाथ रेणु टीओपी की प्रभारी महिला पुलिस अवर निरीक्षक शबाना आजमी द्वारा अपने परिजनों को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर फोटो खिंचवाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है।
 
विज्ञापन
पूर्णिया में थानाध्यक्ष की कुर्सी पर परिजनों को बैठाने की तस्वीर वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में एक महिला थानाध्यक्ष द्वारा अपनी ड्यूटी की गरिमा को दरकिनार कर थाने की कुर्सी पर परिजनों को बैठाने का मामला सामने आया है। यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद चर्चा में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया रेंज के डीआईजी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह मामला पूर्णिया के फनीश्वरनाथ रेणु टाउन आउटपोस्ट (टीओपी) से जुड़ा है, जहां महिला पुलिस अवर निरीक्षक शबाना आजमी प्रभारी के पद पर तैनात हैं। शबाना आजमी ने अपने माता-पिता को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर उनकी तस्वीरें खिंचवाईं और फिर उन्हें स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट—फेसबुक और इंस्टाग्राम—पर 27 जुलाई को साझा कर दीं। इन तस्वीरों में शबाना खुद कुर्सी के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा—"जब मां-बाप की आंखों में खुशी देखनी हो तो सपने सिर्फ खुद के लिए नहीं होते।" हालांकि, यह भावनात्मक पहलू सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया, क्योंकि थानाध्यक्ष की कुर्सी को आम नागरिकों के लिए प्रतीकात्मक रूप से सुरक्षित माना जाता है और इसकी मर्यादा बनी रहे, यह जरूरी है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उप चुनाव आयुक्त, पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना की
विज्ञापन


मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्णिया आईजी प्रमोद कुमार ने स्पष्ट किया कि यह आचरण अनुचित है। उन्होंने कहा कि एक पुलिस पदाधिकारी द्वारा थाने की कुर्सी को निजी उपयोग में लाना और उस पर सार्वजनिक पोस्ट करना विभागीय नियमों का उल्लंघन है। मामले की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें