फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: छह अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में जलजमाव से लोग परेशान

Fri, 01 Aug 2025 10:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Flood: पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। गंगा, कोसी, समेत कई नदियां उफान पर हैं। आम लोग खराब मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें।
 
विज्ञापन
पटना में झमाझम बारिश से जलजमाव हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में मानसून का पूरा असर देखने को मिल रहा है। पटना, वैशाली, गोपालगंज, किशनगंज, और कटिहार में कई जगह शुक्रवार अहले सुबह झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सारण, समस्तीपुर, औरंगाबाद, नालंदा, शेखुपरा, अरवल, गया, नवादा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, बांका, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


छह अगस्त तक बारिश और वज्रपात के आसार हैं
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक अगस्त से छह अगस्त तक बारिश और वज्रपात के आसार हैं। एक अगस्त को दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में अधिकांश भागों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं दो, तीन, चार अगस्त को बिहार के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
 एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों ने दी चेतावनी, कहा- मांग नहीं मानी तो आज से आपात सेवाएं रहेगी ठप
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में झमाझम बारिश के बाद इन इलाकों में जलजमाव
पटना में बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। कई स्कूल बंद नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई। कुर्जी, बेली रोड, बोरिंग रोड, गोला रोड में कुछ देर तक जाम का सामना लोगों को करना पड़ा। हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, गर्दनीबाग, न्यू मार्केट, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग के कुछ इलाके, पाटलिपुत्र कॉलोनी, एजी कॉलोनी, राजीव नगर, नेपाली नगर, कृषि नगर, गोला रोड, बीबीगंज रोड, जजेज कॉलोनी, चित्रकूट नगर, पंचशील नगर, सुल्तानपुर में कई जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें