फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कटिहार में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी; दो महिलाओं की मौत, करीब 18 लोग घायल

Mon, 12 Feb 2024 12:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Katihar Bus Accident: कटिहार में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई और करीब 18 लोग घायल हो गए। बस रांची से सिलीगुड़ी जा रही थी।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कटिहार में सोमवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 18 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र की है। जहां नेशनल हाइवे 31 पर कोसी पुल कबीर मठ के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को कुर्सेला और समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां तीन-चार यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, मृतकों में पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी निवासी संध्या राकेश और दार्जिलिंग की रहने वाली जितनी टोप्पो शामिल हैं।
 
कटिहार सदर एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  उसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें