फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इश्क, चिकन पार्टी और फंदा; छात्र की संदिग्ध मौत ने खड़े किए कई सवाल, प्रेम प्रसंग में हत्या का शक

Mon, 16 Mar 2026 06:42 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: पूर्णिया में पॉलिटेक्निक के एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि घटनास्थल से दो थाली चिकन और कई सिगरेट के अवशेष मिलने के बाद मामला उलझ गया है। परिजनों ने त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के एक दोस्त पर शक जताया है। 
 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो रोते बिखलते परिजन घर के बाहर लोगों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग स्थित महाराजगंज मोहल्ले में एक पॉलिटेक्निक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महाराजगंज निवासी चंदन ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार के रूप में हुई है। रौनक मूल रूप से मधेपुरा जिले के पुरैनी बाजार के रहने वाले थे और रामबाग स्थित मिल्लिया कॉलेज में पॉलिटेक्निक फाइनल ईयर के छात्र थे।

विज्ञापन


कमरे में मिला संदिग्ध दृश्य
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर मिले सबूतों ने इस मामले को और रहस्यमय बना दिया है। कमरे में दो थालियों में परोसा हुआ चिकन और करीब 12 सिगरेट के अवशेष मिले, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय कमरे में कोई दूसरा व्यक्ति भी मौजूद था।

भाई ने जताया दोस्त पर शक
मृतक के भाई रिशु कुमार ने बताया कि दोनों भाई महाराजगंज स्थित मकान में रहकर पढ़ाई करते थे। वह पांच दिन पहले सौर ऊर्जा की ट्रेनिंग के लिए कटिहार गया था, जबकि रौनक घर पर अकेले थे। रिशु ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे रौनक की मां से उसकी फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उसने सब कुछ ठीक होने और छत पर टहलने की बात कही थी। इसके कुछ समय बाद पड़ोसियों ने फोन कर रौनक की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग को बताया वजह
परिजनों ने इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का खुलासा करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि रौनक का कुछ समय से एक लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन उसी लड़की को उसका एक दोस्त भी पसंद करता था। परिजनों को शक है कि उसी दोस्त ने रौनक के साथ चिकन पार्टी की और बाद में उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या लगे।

दो महीने बाद पूरी होने वाली थी पढ़ाई
रौनक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि उनके पति दिव्यांग हैं और उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में सिलाई-कढ़ाई कर बेटे की पढ़ाई पूरी कराई थी। महज दो महीने बाद रौनक का कोर्स पूरा होने वाला था और परिवार को उम्मीद थी कि वह नौकरी कर घर की जिम्मेदारी संभालेगा।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा वोटिंग के दिन ‘गायब’ रहे ढाका विधायक फैसल रहमान, अचानक पहुंचे दिल्ली
विज्ञापन


एफएसएल और पुलिस जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय कमरे में दूसरा व्यक्ति कौन था। पुलिस मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें