फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news : थाने में लगी भीषण आग, मालखाना में रखा जब्त सामान जलकर पूरी तरह खाक

Fri, 20 Jun 2025 09:42 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : थाना में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मलखाना में रखे जब्त सामान जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जांच के बाद ही अब नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।
विज्ञापन
आग में थाने के मलखाना जलकर खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में शहर के सहायक खजांची थाना के मलखाना में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग मालखाना से थानेदार के कक्ष में फैल गई। आगलगी के बाद थाना में अफरातफरी का माहौल बना रहा। थाना में हुई भीषण आगलगी में मलखाना में रखा जब्त सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगलगी के बाद थाना में मौजूद पुलिस के जवान किसी तरह थाना से बाहर निकले, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को आगलगी की सूचना दी जा सकी। इधर थाना में आगलगी की सूचना पर आननफानन में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, घंटे भर की मशक्कत से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दरोगा बहाली में पीटी पास कराने के लिए वर्दी वाले ने ही ठगे 13 लाख

घटना की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने फोन कर सूचना दी कि सहायक खजांची थाना में आग लग गई है। आग थाना के मलखाना रूम में लगी, जिसमें आपराधिक घटनाओं से जुड़े विभिन्न मामलों की जब्त सामग्री रखी है। आगलगी की सूचना मिलते ही वे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां फायर ब्रिगेड की टीम थाना के मालखाना में लगी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी थी। संभवतः आगलगी का कारण बिजली के वायरिंग से हुई शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटें काफी तेज थी, जिस वजह से थाना के मालखाना में लगी आग थाना प्रभारी के कमरा में आग फैली। फायर बिग्रेड से भी प्रतिवेदन की मांग की गई है ताकि आग लगने के स्पष्ट कारण का पता चल सके। मालखाना में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया है। मजिस्ट्रेट बहाल करने के लिए प्रतिवेदन दिया गया है। जांच के बाद ही मालूम चल सकेगा कि मालखाने में रखा कौन सी सामग्री नष्ट हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें