फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेफरल अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मांगे जा रहे रुपये; डाटा ऑपरेटर का वीडियो हुआ वायरल

Tue, 30 Jan 2024 03:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj Hindi News: किशनगंज में रेफरल अस्पताल से डाटा ऑपरेटर द्वारा रुपये मांगने का एक वीडियो सामने आया है। यह पैसे कागजात बनवाने के लिए मांगे जा रहे हैं। इस घटना को अस्पताल में भ्रष्टाचार के तौर पर देखा जा रहा है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
अस्पताल में पैसे वसूलने का वायरल वीडयो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज जिले के रेफरल अस्पताल छत्तरगाछ में कार्यरत डाटा ऑपरेटर निधि कुमारी के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वह खुलेआम लोगों से काम के एवज में रुपये वसूलती दिख रही हैं। वीडियो के मुताबिक, डाटा ऑपरेटर लोगों से जबरन रुपये की मांग कर रही हैं और रुपये लेने के बाद जन्म प्रमाण पत्र दस्तावेज व अन्य कागजात दे रही हैं।  

विज्ञापन




डाटा ऑपरेटर की इस करतूत से लग रहा है कि उन्हें वरीय अधिकारी का भी डर नहीं है। डाटा ऑपरेटर के वायरल वीडियो से ऐसा प्रतीत होता है कि अस्पताल में कर्मियों द्वारा दुकान संचालित की जा रही है, जहां लोगों से पूरे रुपये देने के बाद कागजात देने जैसी बात खुलेआम बोली जा रही है। जबकि कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं, फिर भी डाटा ऑपरेटर अपनी मांग पर डटी हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जिले का स्वास्थ्य विभाग अक्सर किसी न किसी भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा में रहता है। इससे पहले सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित कर्मी पर भी भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लग चुका है। उस मामले में पूर्व के जिला अधिकारी द्वारा कार्रवाई का आदेश भी दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग में कई स्तर पर भ्रष्टाचार होने के कारण आम लोग परेशान हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें