फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: किशनगंज में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ड्राइवर और उसमें बैठा युवक दबकर मरे

Thu, 20 Nov 2025 11:33 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक खाली ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक और उसमें बैठा 18 वर्षीय युवक ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की पटेसरी पंचायत के भोलाभीट्टा ग्रामीण सड़क पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक खाली ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट जाने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

स्थानीय ग्रामीण दशरथ पंडित ने बताया कि तेज रफ्तार में जा रहा खाली ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया और खेत में पलट गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और उसमें बैठे युवक ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह दब गए। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया, जबकि दूसरे युवक को निकालने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा।

दशरथ पंडित के अनुसार, 18 वर्षीय ओमप्रकाश, जो भोलाभीट्टा का निवासी था, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक ठाकुरगंज का ही निवासी बताया जा रहा है, हालांकि उसका नाम अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


पढ़ें:  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा; परिजन बेसुध

घटना की जानकारी मिलते ही ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद अशरफी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें