फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: AIMIM विधायक तौसीफ आलम पर नामांकन में जानकारी छिपाने का आरोप, जांच की मांग से सियासी गर्मी बढ़ी

Thu, 20 Nov 2025 09:29 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज के बहादुरगंज से AIMIM विधायक तौसीफ आलम पर नामांकन और शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। सरंडा निवासी आसिफ अकरम ने शिकायत कर दावा किया कि विधायक ने अपनी दो पुत्रियों और एक पुत्र का उल्लेख आश्रित संतान के रूप में नहीं किया।
विज्ञापन
AIMIM विधायक तौसीफ आलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से AIMIM विधायक तौसीफ आलम एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उन पर नामांकन पत्र और शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। सरंडा, बहादुरगंज निवासी आसिफ अकरम ने यह शिकायत निर्वाची पदाधिकारी, किशनगंज-52 (बहादुरगंज विधानसभा) को सौंपी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता आसिफ अकरम ने आरोप लगाया है कि विधायक तौसीफ आलम ने अपने नामांकन पत्र में अपने पुत्र और पुत्रियों का नाम नहीं दर्शाया है। उनके अनुसार, विधायक की दो पुत्रियां और एक पुत्र कुल तीन संतानें हैं, लेकिन आश्रित संतान के रूप में इनका उल्लेख नामांकन पत्र में नहीं किया गया।

इसके अलावा आसिफ अकरम ने दावा किया है कि तौसीफ आलम पूर्व में चार बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन नामांकन पत्र में इस जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया। साथ ही पेंशन प्रमाणपत्र का जिक्र न होना भी नियमों का उल्लंघन बताया गया है। शिकायतकर्ता ने निर्वाची पदाधिकारी से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस शिकायत की प्रतिलिपि निर्वाचन आयोग पटना, बिहार तथा जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी किशनगंज को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें:  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा; परिजन बेसुध

शिकायत सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। उल्लेखनीय है कि तौसीफ आलम पर पूर्व में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी दर्ज हो चुका है, जिससे वे अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। फिलहाल जिला प्रशासन और निर्वाचन पदाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें