मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
‘अमित शाह चला रहे हैं नीतीश सरकार’
प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में केंद्र सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह, नीतीश कुमार को केवल एक मुखौटे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और असली सरकार दिल्ली से चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है और आने वाले चुनाव में इस सरकार को जवाब देगी।
यह भी पढ़ें- Bihar News:दरभंगा में तनाव, कलश शोभायात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
जनसुराज कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी
इस मौके पर जनसुराज पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जनसुराज पार्टी के नेता नेहाल अख्तर, डॉ. विजय कुमार समेत सैकड़ों समर्थकों ने प्रशांत किशोर के बयान का समर्थन किया। किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में एक नई राजनीतिक धारा को स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रही है और जनता के हित में हर गलत नीति का विरोध किया जाएगा।