फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Purnea Lok Sabha: एनडीए से जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने किया नामांकन, कहा- रिकॉर्ड मतों से जीत करेंगे दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 02:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea Lok Sabha: पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए से जदयू के प्रत्याशी वर्तमान सांसद संतोष कुशवाहा ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने से पहले एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद नामांकन कराया। इस दौरान रंगभूमि मैदान में आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें मंत्री विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित एनडीए घटक दल के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामांकन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि संतोष जी पिछले से अधिक मार्जिंग वोट से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कई दल साथ हैं, मगर समझदारी में साथ नहीं है। महागठबंधन में सही राजनीति करने वाले लोग हैं ही नहीं। सभी दल और नेता अपने स्वाध और अपने एजेंडा के लिए साथ हैं। अपनी करतूत की रक्षा के लिए वे सब एकजुट हैं। उनका गठबंधन न राज्यहित और न ही देशहित में है। एनडीए गठबंधन ही राज्यहित और देशहित में है। एनडीए ही प्रबल, प्रचंड और काम करने वाले लोगों का सही गठबंधन है। 

एनडीए से जदयू के प्रत्याशी वर्तमान सांसद संतोष कुशवाहा ने 2014 में पूर्णिया की जनता ने आशीर्वाद देने का काम किया और 2019 में भी पूर्णिया की जनता ने आशीर्वाद दिया । मुझे विश्वास है कि 2024 में भी पूर्णिया की जनता रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कराने का काम करेंगे। साथ ही पूर्णिया के अधूरे काम को पूरा करने का काम करेंगे। एक तरफ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी हैं, दूसरे तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास और तीसरे तरफ राम विलास पासवान की पार्टी चिराग पासवान की पार्टी और जीतन राम मांझी के साथ उपेंद्र कुशवाहा भी साथ है।

विज्ञापन

हम फिर जीतेंगे पूर्णिया: तारकिशोर प्रसाद
वहीं पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वर्तमान सांसद संतोष कुशवाहा ने एनडीए प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। पूर्णिया लोक सभा की सीट हमलोग जीतेंगे। हमारी यह परंपरागत सीट रही है, हम लोग लगातार जीतते रहे हैं और जीतते रहेंगे। नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में एक सशक्त सरकार पुनः केंद्र में बनेगी। उसमें पूर्णिया की एक बड़ी हिस्सेदारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें