फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिया विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर बोले- हमारा अनुशासन ही कराता है हमारी पहचान

Thu, 20 Jun 2024 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि के रूप में शरीक होने पहुंचे। राज्यपाल के पहुंचते ही एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति राजनाथ यादव ने राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को शॉल पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राष्ट्रगान के बाद दीप प्रज्जवलित कर समारोह की विधिवत शुरुआत हुई। राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति रामाशंकर दूबे भी समारोह में शरीक होने पहुंचे। दीक्षांत समारोह में पीजी सत्र 2018-20, 2019-21, 2020-22 और 2021-23 के 80 टॉपरों को गोल्ड मेडल देकर समानित किया गया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा शिक्षा का अर्थ जीवन में अनुशासन और विनम्रता लाना है। शिक्षा का उपयोग किस प्रकार समाज हित और देशहित में करना है। बगैर इन मूल्यों के हमारी डिग्री और परीक्षा में आने वाला प्रतिशत का कोई अर्थ नहीं। डिग्री या प्रतिशत किसी के माथे पर लिखी नहीं रहती। हमारी विनम्रता और अनुशासन ही हमारी पहचान कराता है। आज पूर्णिया विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह है। मैं और यहां मौजूद करीब 2 हजार छात्र इस दीक्षांत समारोह के साक्षी बने, ये हम सभी के लिए बेहद गर्व की बात है। समारोह में कुलपति राजनाथ यादव, उपकुलपति, कुलसचिव, प्रॉक्टर, प्रोफेसर समेत 57 सीनेट सदस्य और 11 सिंडिकेट सदस्य मौजूद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें