फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिहार में बाढ़ का कहर: गंगा ने छीना घर, भूख-प्यास और लापरवाही से जूझ रहे 400 परिवार; जानें हाल

Tue, 12 Aug 2025 02:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस भीषण संकट में भी हाथ पर हाथ धरे बैठा है। न पीने के साफ पानी की व्यवस्था है, न खाने का इंतजाम और न ही बीमारों के इलाज के लिए मेडिकल टीम मौजूद है।
विज्ञापन
बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार जिले के मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित सिग्नल टोला में गंगा का पानी इस कदर तबाही मचा रहा है कि करीब 400 परिवारों के एक हजार से अधिक लोग घर-बार छोड़कर रेलवे बांध पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से घर-आंगन, चूल्हा-चौका और शौचालय तक कमर से ऊपर पानी में डूब गए हैं।

बाढ़ के पानी ने रसोई की आग बुझा दी, बच्चों की हंसी छीन ली और बुजुर्गों के चेहरों पर चिंता की लकीरें और गहरी कर दी हैं। रेलवे बांध किनारे तिरपाल और बांस की टहनियों से बने अस्थाई ठिकानों में लोग जैसे-तैसे दिन गुजार रहे हैं। महिलाओं और बच्चों की मुश्किलें सबसे अधिक बढ़ गई हैं। खाना बनाने से लेकर शौच के लिए जाना तक एक जंग जैसा बन गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: पश्चिम चंपारण में बाघ का हमला: बुजुर्ग किसान की मौत, वनकर्मी गंभीर रूप से घायल; इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस भीषण संकट में भी हाथ पर हाथ धरे बैठा है। न पीने के साफ पानी की व्यवस्था है, न खाने का इंतजाम और न ही बीमारों के इलाज के लिए मेडिकल टीम मौजूद है। मजबूरी में लोग खुले आसमान के नीचे भूख और बीमारी के साये में जिंदगी काट रहे हैं।

वार्ड पार्षद बेचन सिंह ने जिला प्रशासन से पेयजल टैंकर, अस्थाई शौचालय, पॉलिथीन शीट, सूखा राशन और सामुदायिक किचन की तत्काल व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि राहत कार्य तुरंत शुरू नहीं हुए, तो सिग्नल टोला में भूख, बीमारी और लापरवाही मिलकर एक और बड़ी त्रासदी को जन्म देंगे। फिलहाल, सिग्नल टोला के लोग सिर्फ बाढ़ के पानी में ही नहीं, बल्कि भूख, बीमारी और प्रशासनिक चुप्पी में भी डूबे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें