फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका

Mon, 13 Apr 2026 08:17 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया में डगरुआ के मकेली पुल के नीचे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच और मृतका की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र से एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। मकेली पंचायत अंतर्गत मैकेली पुल के नीचे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने युवती के साथ न केवल दरिंदगी की, बल्कि उसकी पहचान मिटाने के लिए शरीर पर तेजाब डालकर उसे बुरी तरह झुलसा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को एक स्थानीय व्यक्ति मवेशियों के लिए घास काटने पुल के पास गया था। झाड़ियों के बीच युवती का शव देखते ही उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। युवती का चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलसा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले दुष्कर्म किया और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को तेजाब से जलाकर पुल के नीचे फेंक दिया।

इस जघन्य हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि डगरुआ थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरेआम ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र की महिलाएं और युवतियां अब घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- ‘तुम्हारे भाई को मार दिया... शादी तो करनी पड़ेगी’: एकतरफा प्यार में सनकी ने काटा था मासूम का गला, आरोपी फरार

सूचना मिलते ही डगरुआ थाना पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आसपास के गांवों में मृतका की पहचान कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक युवती के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजने की तैयारी की जा रही है, जिससे मौत के सटीक कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सके। घटना के बाद से मैकेली और आसपास के क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


लोगों का सवाल है कि आखिर इस मासूम युवती का गुनाह क्या था और वह कौन दरिंदे हैं जिन्होंने इस हैवानियत को अंजाम दिया? क्या पुलिस इन बेखौफ अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा पाएगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें