फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला; दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति और ससुराल वालों को जेल

Fri, 15 Nov 2024 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतका पूनम कुमारी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। पारिवारिक कलह और दहेज के लिए प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें सास-ससुर के बाद पति को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मृतका पूनम कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थानाक्षेत्र के भांटटोली बिरनियां में नवविवाहिता पूनम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बीते रविवार को पूनम का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। इस मामले में दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पूनम के ससुर संजय प्रसाद सिन्हा और सास बेबी देवी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन

 
दहेज प्रताड़ना का आरोप
मृतका की मां झांसी देवी ने बहादुरगंज थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष एक लाख रुपये के दहेज की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि दहेज न देने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
 
सात महीने पहले किया था प्रेम विवाह
थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतका पूनम कुमारी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। पारिवारिक कलह और दहेज के लिए प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, पूनम और मनीष कुमार की शादी सात महीने पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन

 
ससुराल वालों को भेजा गया जेल
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पहले ससुर संजय प्रसाद सिन्हा और सास बेबी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। फिर मंगलवार को मृतका के पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मृतका के परिवार में इस घटना के बाद से मातम छाया हुआ है। परिजनों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें