फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कांग्रेस समीक्षा बैठक में बवाल, पूर्णिया प्रत्याशी ने वैशाली प्रत्याशी पर लगाया जानलेवा धमकी का आरोप

Fri, 28 Nov 2025 12:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस की बैठक भारी हंगामे में बदल गई। पूर्णिया प्रत्याशी जितेंद्र यादव और वैशाली प्रत्याशी इंजीनियर संजीव के बीच तीखी बहस के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ी कि जितेंद्र यादव ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया कि इंजीनियर संजीव ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पूर्णिया प्रत्याशी जितेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में गुरुवार को बुलाई गई बैठक अचानक भारी हंगामे में बदल गई। हार पर मंथन के बीच दो प्रत्याशियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने पार्टी की आंतरिक खींचतान को खुलकर सामने ला दिया। बैठक के दौरान पूर्णिया से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने वैशाली के पार्टी प्रत्याशी इंजीनियर संजीव पर गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाकर हलचल मचा दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने वाले जितेंद्र यादव 32 हजार से अधिक वोटों से हारकर दूसरे स्थान पर रहे थे। समीक्षा बैठक में हार की वजहों पर चर्चा चल रही थी, इसी दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर इतना बढ़ा कि स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बहस के दौरान दोनों उम्मीदवारों के बीच तनाव अचानक व्यक्तिगत स्तर पर पहुंच गया। इसी बीच जितेंद्र यादव ने भरे सभागार में आरोप लगाया कि इंजीनियर संजीव ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। इस आरोप ने बैठक में मौजूद सभी नेताओं को स्तब्ध कर दिया और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई।

ये भी पढ़ें- Bihar : 'पापा-माई को कष्ट नहीं होना चाहिए', चिट्ठी लिखी फिर जान दी; दो नंबर से UPSC एग्जाम में पिछड़ा था अंकित

विज्ञापन


गंभीर आरोप लगाने के बाद जितेंद्र यादव ने पुष्टि की है कि उन्होंने इस धमकी और विवाद से जुड़ी पूरी जानकारी अपने प्रभारी (इंचार्ज) को लिखित रूप में दे दी है। पार्टी समीक्षा बैठक में उत्पन्न हुआ यह विवाद कांग्रेस की अंदरूनी स्थितियों और तनाव को एक बार फिर उजागर कर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें